जंगल में घास लेने गई थी महिला, गुलदार ने किया हमला

रुद्रप्रयाग जिले के जखोली विकासखंड के पपडासू गांव की एक महिला को गुलदार ने निवाला बना लिया। शुक्रवार को 55 वर्षीय महिला घास लेने गई थी।


 

वह देर शाम तक घर नहीं लौटी, जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन देर रात तक भी उसका पता नहीं लगा। आज सुबह फिर से खोजबीन की गई तो महिला का अधखाया शव बरामद हुआ है।

गुलदार के हमले की एक माह में यह तीसरी घटना है। बीते 06 और 08 नवंबर को गुलदार द्वारा जखोली ब्लॉक के सतनी और बांसी गांव में दो लोगों को  निवाला बनाया गया था।